https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
agriculture

धान खरीद में किसानों से वादाखिलाफी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर। राज्य में धान खरीद प्रक्रिया में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और आर्थिक शोषण के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा ने शुक्रवार को हेमंत सरकार को घेरते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सरकार से चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे घटाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके अलावा, धान में नमी के नाम पर प्रति क्विंटल 10 किलोग्राम की कटौती की जा रही है, जो किसानों के साथ बड़ा अन्याय है।

किसानों के साथ धोखा और मेहनत का अपमान
किसान मोर्चा ने इसे किसानों के साथ धोखा और उनकी मेहनत का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसान राज्य की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक मजबूती की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार उनके अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही है।

सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
भाजपा किसान मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार को तुरंत धान के एमएसपी को बढ़ाकर 3200 रुपये प्रति क्विंटल करना होगा और नमी के नाम पर की जा रही कटौती बंद करनी होगी।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री दीपू शर्मा, प्रदेश मंत्री सदानंद महतो, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम चन्द्राकर, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद, काजू शांडिल, सुरेंद्र पांडेय, बिरेन महतो, राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण शर्मा समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!