https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

ब्रेकिंग न्यूज़:छत्तीसगढ़ के मुंगेली में स्टील प्लांट हादसा: निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 मजदूर दबे, कई की मौत की आशंका, रेस्क्यू जारी

Home » ब्रेकिंग न्यूज़:छत्तीसगढ़ के मुंगेली में स्टील प्लांट हादसा: निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 मजदूर दबे, कई की मौत की आशंका, रेस्क्यू जारी
ब्रेकिंग न्यूज़:छत्तीसगढ़ के मुंगेली में स्टील प्लांट हादसा: निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 मजदूर दबे, कई की मौत की आशंका, रेस्क्यू जारी

छत्तीसगढ़: गुरुवार की शाम मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में स्थित कुसुम स्टील फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन चिमनी गिरने से लगभग 30 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में कई मजदूरों के मौत की आशंका है, जबकि एक घायल मजदूर को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

कुसुम स्टील फैक्ट्री में एक्सटेंशन वर्क के दौरान मजदूर चिमनी का निर्माण कर रहे थे। अचानक चिमनी भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री में चीख-पुकार मच गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस, राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कलेक्टर राहुल देव भी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि मलबे में फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

स्थिति गंभीर

हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है। घटनास्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा निर्माण कार्य में लापरवाही का नतीजा हो सकता है।

जांच के आदेश

कलेक्टर राहुल देव ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक तौर पर निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। प्रशासन ने पीड़ितों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

इस हादसे ने फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विस्तृत जानकारी और सही आंकड़ों के लिए प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!