रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की सेवा के सफलतम 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मौसम केन्द्र, रांची में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 150 लोगों ने भागीदारी की. इस कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय धुर्वा, केन्द्रीय विद्यालय हिनू तथा सुरेन्द्रनाथ शताब्दी स्कूल, रांची के बच्चों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली मुख्यालय में चल रहे मुख्य कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम केन्द्र, रांची के द्वारा किए जा रहे कार्यों की पॉवर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुति.
मौसमीय उपकरणों का डेमोंस्ट्रेशन, विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता तथा ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के मध्य पुरस्कार वितरण, मौसम केन्द्र, रांची परिसर में वृक्षारोपण तथा मौसम केन्द्र, रांची परिवार के कार्मिकों के मध्य एकल व युगल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया.

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



