रांची: झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची,आशा महिला समिति हरमू एवं रांची सिटीजन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ति छठ घाट के समीप ज्ञान रश्मि हाई स्कूल, हरमू रांची में किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 लोगों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर,जेनरल रोग जांच,नेत्र रोग जांच,हियरिंग (कान)जांच,एवं दांत जांच किया गया। इस मिशन का लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक सभी जगहों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवम रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए।
ताकि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन,रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमा शंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सह सचिव हरीश नागपाल और एस मृदुला, कोषाध्यक्ष विनोद बेगवानी, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह एवं आशा महिला समिति हरमू के अध्यक्ष सुमित्रा किस्कू, आशा देवी,ब्रतती मिश्रा,निशा, बेबी कुमारी,ममता देवी,उर्मिला देवी,बालमति कुमारी, सोमरी देवी,सविता कुमारी,अंकिता कुमारी,उर्शिला कुमारी, रतनी उराइन,किरण मिश्रा,इलिसबा तिर्की,बिंदु कच्छप,का योगदान रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डॉ0 प्रतिमा,मुकुंद मिश्रा, पुतुल कुमारी, वंदना लकड़ा,सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के डॉ0 नौशाद, रंजन सिंह,निशु कुमारी, भरत ऑप्टिकल्स के विशाल कुमार,आनंद कुमार,हरमू स्थित स्माइल डेंटल क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ0 अभय कुमार,डॉ0 प्रियंकेश कुमार, कविता कुमारी,बरियातू स्थित हियर जैप क्लिनिक के अनुरंजन कुमार,अनीश कुमार,इत्यादि का सहयोग रहा।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



