शनिवार, 14 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को किया रवाना, यात्रियों पर की पुष्पवर्षा

20 जनवरी 2025

रांची-केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची रेलवे स्टेशन से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सैकड़ों यात्री हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महाकुंभ यात्रा पर रवाना हुए. संजय सेठ ने कहा कि 144 वर्षों के बाद करोड़ों सनातनियों के जीवन में यह सौभाग्य आया है. जब महाकुंभ में उन्हें अमृत स्नान का अवसर मिलेगा. रांची से अधिक से अधिक लोग अमृत स्नान कर सकें, इसके लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है. यह महाकुंभ हिंदुत्व की एकता और सनातनी संस्कृति के गौरव का प्रतीक है. तीर्थराज प्रयाग के महाकुंभ में अधिक से अधिक सनातनी अमृत स्नान कर सकें, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा अच्छी व्यवस्था की गयी है.

ट्रेन रवाना होने से पूर्व रांची स्टेशन पर महाकुंभ यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर उनके सुखद और सफल यात्रा की कामना की गयी. तीर्थयात्री महाकुंभ की यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित दिखे. इस अवसर कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यात्रियों के बीच संताली और हिंदी भाषा में कुंभ की गाइडलाइन से संबंधित पत्रक का भी वितरण किया.

मौके पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह, मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रेम कटारुका, सतीश सिन्हा, संजय जयसवाल, अनीता वर्मा, मुनचुन राय, सुजीत शर्मा सहित कई गणमान्य और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *