Top 5 This Week

Related Posts

शिव भक्तों का जत्था अमृत कलश लेकर पाकिस्तान रवाना

रांची:नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक “कैलाश की करुणा” रांची के संस्थापक कैलाशी अरविन्द सिंह कौशल के नेतृत्व में 8 शिव भक्तों का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। पूरे भारत से 120 दर्शनार्थियों को वीजा मिला है, जिनका नेतृत्व श्री शिव शक्ति परिवार टाटानगर के विजय शर्मा और रणवीर मणी जी कर रहे हैं।

जत्था अमृतसर होते हुए 19 दिसंबर को अटारी वॉडर से पाकिस्तान पहुंचेगा। वहां चकवाल स्थित अमरकुंड में स्नान कर श्री कटासराज जी के पवित्र सरोवर एवं नदियों के जल से अभिषेक करेगा। जत्था श्री रामचंद्र जी के सुपुत्र महाराज लव जी की प्रयाण स्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा और राधा कृष्ण मंदिर व बाल्मीकि मंदिर के दर्शन करेगा।

रांची के जत्थे का नेतृत्व करने वाले कैलाशी अरविन्द सिंह कौशल के साथ महंत केशव दास त्यागी, सत्येन्द्र रजक, राजेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, ज्योतिरींद्र नाथ दास और शिवानी रानी दास सहित कुल 8 शिव भक्त शामिल हैं। जत्था 25 दिसंबर को भारत वापस लौटेगा।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles