राजस्थान:कोटा शहर के राजीव गांधी नगर इलाके में एक कोचिंग छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है. सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. घटनाक्रम मंगलवार देर रात का है. पुलिस ने कोचिंग छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. साथ ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. छात्र JEE की तैयारी कर रहा था.
अस्पताल में दर्ज करवाए गए रिकॉर्ड के अनुसार मृतक हरियाणा के नावा महेंद्रगढ़ निवासी है. वह राजीव गांधी नगर के हॉस्टल में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था. मौके पर एमओबी और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है. परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी गई है. यह घटनाक्रम कैसे हुआ, इस संबंध में भी पड़ताल की जाएगी. फिलहाल आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है फिलहला उसके शव को एमबीएस अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया है. परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रिया होगी. बता दें कि जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE MAIN 2025) की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होने वाली है. सुसाइड करने वाले छात्र को भी परीक्षा देनी थी. इसके पहले ही उसने यह कदम उठाया है.
छात्र 2023 से ही कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा था. छात्र की उम्र 19 साल है. फिलहाल कमरे को सीज किया गया है, उसके परिजनों के आने के बाद ही खोला जाएगा. मौके पर कोई नोट है या नहीं ये भी तभी पता चलेगा. : बुद्धाराम चौधरी, थानाधिकारी, जवाहर नगर

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



