रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एशिया कप 2025: सुपर-4 के रोमांचक मैच में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया, फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

27 सितंबर 2025
एशिया कप 2025: सुपर-4 में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया

दुबई में खेले गए सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत और श्रीलंका के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में 202-202 रन बनाए और मैच टाई हो गया। नतीजतन, मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां भारत ने बाजी मारी और फाइनल में जगह पक्की की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 202 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 61 रन और तिलक वर्मा ने शानदार 49 रन की पारी खेली। इनके अलावा संजू सैमसन ने भी तेज़ रन जुटाए और टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया।

लंकाई बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी ओवर तक मैच को खींचा। लेकिन वे भी 202 रन ही बना सके और मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।

सुपर ओवर का हीरो बने अर्शदीप

सुपर ओवर में भारत की ओर से गेंदबाजी अर्शदीप सिंह ने की। उन्होंने गजब की निपुणता दिखाते हुए सिर्फ 2 रन दिए और 2 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी ने भारत को जीत दिलाई।

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,“ऐसा लगा जैसे यह कोई फाइनल हो। खिलाड़ियों ने गजब का जज़्बा दिखाया। मैंने उन्हें सिर्फ इतना कहा कि एनर्जी बनाए रखो और देखते हैं कि मैच हमें कहां ले जाता है।” उन्होंने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की तारीफ की, जिन्होंने मध्यक्रम में जिम्मेदारी निभाई। अर्शदीप को लेकर बोले, “उसका आत्मविश्वास सब कुछ कह देता है। सुपर ओवर वही कर सकता था और उसने कर दिखाया।”

Also Read: मोतिहारी में प्रियंका गांधी की चुनावी हुंकार, बीजेपी पर साधा निशाना, राहुल को बताया देशभक्त

इंजरी

मैच के दौरान हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा क्रैम्प्स की वजह से असहज दिखे और बीच में मैदान से बाहर भी गए। इस पर सूर्यकुमार ने कहा कि टीम को अब रिकवरी पर फोकस करना होगा ताकि फाइनल में पूरी ताकत से उतर सकें।

भारत अब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 का फाइनल खेलेगा, जो क्रिकेट फैंस के लिए किसी महामुकाबले से कम नहीं होगा।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *