Top 5 This Week

Related Posts

INDvsWI : करुण नायर टीम इंडिया से बाहर, पडिक्कल पर चयनकर्ताओं का भरोसा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए करुण नायर की लंबे समय बाद हुई वापसी जितनी उम्मीदों से भरी थी, उतनी ही जल्दी निराशा में बदल गई। बीसीसीआई ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, लेकिन इसमें करुण का नाम शामिल नहीं किया गया।

करीब 3000 दिन बाद 33 वर्षीय करुण नायर को इंग्लैंड दौरे पर मौका मिला था। उन्होंने पांच में से चार टेस्ट खेले, लेकिन केवल 205 रन ही बना सके। उनका सर्वोच्च स्कोर एक अर्धशतक रहा और औसत महज 25.62 रही। चयनकर्ताओं को उनकी वापसी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन लगातार असफलता ने टीम प्रबंधन को निराश किया।

अगरकर ने क्या कहा

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा-“सच कहूं तो हमें करुण से और उम्मीद थी। उन्होंने चार टेस्ट खेले और बस एक पारी की बात हो रही है। दुर्भाग्य से सबको 15-20 टेस्ट देने का मौका नहीं मिल सकता। हमें लगा कि इस समय देवदत्त पडिक्कल टीम के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगे।”

अगरकर ने यह भी माना कि टीम इंडिया में जगह बनाए रखना बेहद मुश्किल है, क्योंकि हर खिलाड़ी को सीमित मौके ही मिलते हैं।

इसे भी पढ़े: Second Hand Smoking: क्या आपको पता है बिना सिगरेट पिए भी हो सकता है लंग कैंसर? जानें सेकंड हैंड स्मोकिंग क्या है और क्यों है खतरनाक

पडिक्कल को मिला मौका

करुण की जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है। पडिक्कल पहले भी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शतक जड़कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता। चयन समिति का मानना है कि उनकी ताज़ा फॉर्म और तकनीकी परिपक्वता टीम के लिए उपयोगी साबित होगी।

2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़कर सुर्खियों में आए करुण नायर का करियर लगातार उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि टीम में जगह पाने के लिए वर्तमान फॉर्म और प्रदर्शन ही मायने रखेगा। ऐसे में करुण के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाना ही वापसी का एकमात्र रास्ता बचा है।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles