Top 5 This Week

Related Posts

iPhone 18 का क्रेज: दिल्ली-मुंबई में Apple Store के बाहर रात से कतार

New Delhi/Mumbai। iPhone 18 सीरीज की बिक्री शुरू होने से पहले ही इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिल्ली और मुंबई में Apple Store के बाहर ग्राहक रात से ही कतार में डटे नजर आए। कई युवा नए iPhone को सबसे पहले खरीदने की चाहत में घंटों इंतजार करते रहे। दिल्ली के साकेत स्थित Select Citywalk Mall में Apple Store के बाहर सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Duo की बिक्री शुरू होने का इंतजार कर रहे ग्राहकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने पहले से ही फोन की बुकिंग कर रखी थी और उन्हें केवल अपने तय स्लॉट का इंतजार था। ग्राहकों के बीच सबसे पहले नया फोन हाथ में लेने की होड़ भी देखने को मिली।

रात से ही कतार में बैठे ग्राहक

दिल्ली में अजय नाम के एक ग्राहक ने बताया कि वह iPhone 18 Pro Max का 1TB मॉडल लेने के लिए Apple Store पहुंचे हैं। उन्होंने फोन की पहले ही बुकिंग कर ली है और अब स्टोर के बाहर अपने स्लॉट का इंतजार कर रहे हैं।

अजय ने कहा कि काफी भीड़ है, लेकिन वह iPhone 18 Pro Max को सबसे पहले हासिल करना चाहते हैं। फिलहाल वह iPhone 17 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं और अब यह देखना चाहते हैं कि नए मॉडल में कंपनी ने कौन-कौन से नए फीचर्स दिए हैं।

iPhone 18 Launch Day Tech Buzz

टेक रिव्यू करने वाले युवाओं में भी उत्साह

सूरज चौहान ने बताया कि उनका YouTube पर ‘सूरज चौहान’ नाम से चैनल है, जहां वह टेक रिव्यू करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मोबाइल और टेक्नोलॉजी में काफी रुचि है। पिछली बार की तरह उन्होंने iPhone 17 Pro खरीदा था और इस बार iPhone 18 Pro Max लेने पहुंचे हैं।

सूरज के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग नए iPhone का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नए फोन के कैमरे और ओवरऑल क्वालिटी में और सुधार की उम्मीद है।

मुंबई में भी रात 10 बजे से लगी लाइन

मुंबई में iPhone 18 खरीदने का उत्साह दिल्ली से कम नहीं दिखा। नासिक से मुंबई पहुंचे ग्राहक हितेश पटेल ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। उन्हें सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है और इसके बाद उन्हें अपना फोन मिल जाएगा।

हितेश ने बताया कि वह हर साल अपना मोबाइल बदलते हैं। फिलहाल उनके पास iPhone 17 Pro Max है और अब वह iPhone 18 Pro Max खरीदने जा रहे हैं।

Apple के नए iPhone मॉडल को लेकर ग्राहकों का यह उत्साह दिखाता है कि प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी के नए लॉन्च को लेकर अभी भी काफी दिलचस्पी बनी हुई है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में Apple Store के बाहर लगी लंबी कतारें इसका उदाहरण हैं।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles