Top 5 This Week

Related Posts

झारखण्ड की बेटी सलीमा टेटे को मिला अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

राँची।झारखण्ड की स्टार हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया।राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया।
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 वितरण समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसी के तहत हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करने और देश को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने वाली सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड सम्मान सम्मानित किया गया। सलीमा टेटे झारखण्ड के सिमडेगा की रहने वाली हैं, वो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं।
बता दें कि सलीमा टेटे समेत 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड पिछले चार साल की अवधि में बेहतर प्रदर्शन, खेल कौश और अनुशासन की भावना के लिए दिया जाता है। सलीमा को अर्जुन अवार्ड मिलने से पूरा झारखण्ड गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

बता दें कि वर्ष 2016 में सलीमा टेटे का चयन जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए हुआ था. उसके बाद से लगातार वो आगे बढ़ती रही।मई 2024 में उन्हें भारतीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया। सलीमा टेटे झारखण्ड के सिमडेगा जिले बड़की छापर गांव की निवासी है। उनके पिता भी स्थानीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles