अंतराष्ट्रीय मशलमेनिया 2025 हेतु हुआ चयन
लोहरदगा: पावरगंज निवासी मो. मुन्तज़िर अंसारी के पुत्र मो. फैज़ अंसारी ने बैंगलोर मे आयोजीत मशलमेनिया इंडिया नेचुरल शो के दो दिवस्य राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी हो जिले का गौरव बढ़ाया है। बैंगलोर में आयोजित प्रतियोगिता में मो. फैज़ अंसारी ने चार कैटेगरी में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय मशलमेनिया 2025 के लिए चयन किया गया है, जिसमे मेंस फिजिक , क्लासिक फिजिक ,जीन्स मॉडल, मास्टर्स जीन्स मॉडल का आयोजन किया गया जिसमे ओपन मेंस फिजिक केटेगरी मे अपना स्थान बना कर अंतर्राष्ट्रीय मशलमेनिया 2025 के लिए चुना गया। फैज के अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पर चुने जाने पर मोहल्ले वासियों तथा लोहरदगा के गन्य मान्य ने बधाई तथा शुभकामना देते हुए विश्व चैंपियन बनने की कामना किया है |

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



