चाईबासा: पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी और करीम सिटी कॉलेज के स्नातक छात्र मानव घोष ने प्रमंडलीय स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 के अंतर्गत आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोल्हान प्रमंडल का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता पिल्लई हॉल, चाईबासा में आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम की खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की और कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. दारा सिंह गुप्ता उपस्थित रहे। चाईबासा के विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक और प्राचार्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

कहानी लेखन प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, और सरायकेला जिले से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट कहानी लेखन के लिए मानव घोष को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने मानव घोष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब मानव घोष रांची में राज्य स्तरीय युवा उत्सव के तहत आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



