जमशेदपुर।रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 में पूर्वी सिंहभूम निवासी मानव घोष ने कहानी लेखन प्रतियोगिता में पूरे झारखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री श्री सुदिव्या कुमार सोनू और झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में झारखंड के प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव में चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने भाग लिया। करीम सिटी कॉलेज के स्नातक विद्यार्थी मानव घोष ने अपनी कहानी के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने मानव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मानव घोष अब नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 के तहत आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक और प्राचार्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। मानव घोष की इस सफलता से करीम सिटी कॉलेज और पूर्वी सिंहभूम जिले का मान बढ़ा है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.


