रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Murder or suicide? जांच में जुटी पुलिस, NH-33 जाम

21 अप्रैल 2025
  • करणी सेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,  
जमशेदपुर। करणी सेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा में रविवार देर रात उनका शव एक खेत से बरामद हुआ। शव के पास एक देशी पिस्तौल, शराब की बोतलें, उनका वाहन और कुछ अन्य संदिग्ध सामान मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है, लेकिन आत्महत्या के बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है।
विनय सिंह का शव मिलने के बाद से पूरे क्षत्रिय समाज और करणी सेना में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने डिमना चौक पर सड़क जाम कर दी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 पूरी तरह ठप हो गया और घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विनय सिंह की हत्या में शामिल आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

खोजबीन के बाद खेत में मिला शव, बरामद हुए संदिग्ध सामान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे विनय सिंह के परिजनों ने एमजीएम थाना प्रभारी को सूचना दी कि वह लापता हैं और उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। इसके बाद मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर उनकी तलाश शुरू की गई। लोकेशन एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही आ रही थी। खोजबीन के दौरान बालीगुमा से थोड़ा आगे एक खेत में उनका शव पड़ा मिला। शव के पास शराब की बोतलें, एक देशी पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।
इन साक्ष्यों के आधार पर यह भी संदेह जताया जा रहा है कि हत्या की साजिश किसी अन्य स्थान पर रची गई और उन्हें योजनाबद्ध तरीके से खेत तक लाया गया। हालांकि, पुलिस आत्महत्या की थ्योरी को भी खारिज नहीं कर रही है और हर पहलू की जांच कर रही है।

प्रदर्शन और तनाव, देर रात पुलिस की समझाइश के बाद जाम हटा
विनय सिंह की मौत की खबर फैलते ही करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। डिमना चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ और राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि हत्या के पीछे शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दो डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात करीब एक बजे के आसपास पुलिस की समझाइश और अपराधियों को जल्द पकड़ने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। हालांकि क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।

 

फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल विनय सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से बरामद हथियार, शराब की बोतल और अन्य सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस रहस्यमयी और संवेदनशील मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *