Top 5 This Week

Related Posts

Naxals blast IED while taking CRPF jawan to hospital:बाल-बाल बचे चार जवान

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया। हालांकि, इस हमले में किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित रहे। यह विस्फोट बरकेला कैंप से करीब चार किलोमीटर दूर एक पुलिया के पास हुआ, जब जवान घायल साथी को इलाज के लिए ओडिशा के बिसरा स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 174 बटालियन के जवान दिगंबर देव को सुबह करीब आठ बजे मधुमक्खियों ने डंक मार दिया था। प्राथमिक इलाज के लिए उसे पास के ओडिशा राज्य के सुंदरगढ़ जिले स्थित बिसरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। घायल जवान समेत चार जवान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर निकले थे।

जैसे ही एक बाइक पर सवार दो जवानों ने बरकेला कैंप से चार किमी दूर स्थित पुलिया को पार किया, अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। संयोगवश, यह बाइक पुलिया पार कर चुकी थी, जिससे दोनों जवान सुरक्षित बच गए। वहीं, पीछे की दूसरी बाइक पर सवार जवान सतर्क हो गए और वहीं रुक गए।

ब्लास्ट के बाद जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए पोजीशन ले ली, लेकिन नक्सलियों की ओर से किसी तरह की दूसरी हरकत नहीं हुई। इसके बाद जवानों ने कैंप को घटना की जानकारी दी और घायल साथी को लेकर बिसरा के लिए रवाना हो गए।

इस बीच, बिसरा स्वास्थ्य केंद्र में मधुमक्खी के डंक से घायल जवान का इलाज चल रहा है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि यह विस्फोट सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों की कोशिश थी, लेकिन सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...
newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles