रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Pahalgam terrorist attack: PM Modi returned to India midway through his tour:– दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

23 अप्रैल 2025
जम्मू-कश्मीर : पहलगाम में मंगलवार को हुए भयावह आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई है। इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने सऊदी अरब का अपना आधिकारिक दौरा बीच में ही छोड़ दिया और जेद्दा से सीधे भारत के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी आज दिल्ली पहुंचकर थोड़ी ही देर में कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की आपात बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी हमले की सूचना मिलते ही सक्रिय हो गए और उन्होंने सऊदी अरब द्वारा आयोजित स्वागत डिनर में भी हिस्सा नहीं लिया। उनका भारत लौटने का मूल कार्यक्रम बुधवार रात का था, लेकिन हालात की गंभीरता को देखते हुए वह मंगलवार रात को ही रवाना हो गए।
हमले को लेकर पीएम मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”
पीएम ने आगे कहा, “इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनका आतंकी एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद के खिलाफ हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत हुआ है।”
प्रधानमंत्री ने इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात की और उनसे सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने गृह मंत्री को घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा है।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए एक्स पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें उनके किए की कड़ी सजा दी जाएगी।”
सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पहलगाम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।
देश भर में इस हमले को लेकर शोक और गुस्सा देखा जा रहा है, और पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट नजर आ रहा है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *