शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एशिया कप 2025: यूएई मैच से पहले PCB ने ICC के सामने रखीं दो मांगें, हुई किरकिरी

18 सितंबर 2025

एशिया कप 2025 के 10वें मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सामने दो बड़ी मांगें रख दीं। बोर्ड का कहना था कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह मेजबान यूएई के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगा। हालांकि, ICC ने दोनों मांगों को खारिज कर दिया, जिससे पाकिस्तान को एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

PCB की पहली मांग – रेफरी को हटाने की अपील

PCB ने ICC से अनुरोध किया कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाया जाए। पाकिस्तान का आरोप था कि भारत-पाक मैच के बाद जब भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया तो यह घटना पायक्रॉफ्ट की वजह से हुई और इससे टीम को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। साथ ही बोर्ड का कहना था कि पायक्रॉफ्ट की अंपायरिंग में पक्षपात झलकता है, जिससे निष्पक्ष खेल प्रभावित हो रहा है।

PCB की दूसरी मांग – सूर्यकुमार यादव पर कार्रवाई

दूसरी मांग के तहत PCB ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। बोर्ड का आरोप है कि सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद राजनीतिक टिप्पणी की, जो खेल की भावना और क्रिकेट के आचार संहिता के खिलाफ है। पाकिस्तान ने ICC से आग्रह किया कि यादव पर पेनल्टी लगाई जाए ताकि भविष्य में खिलाड़ी ऐसे बयान देने से बचें।

इसे भी पढ़ें: Women health update: महिलाओं में डिप्रेशन-चिंता की समस्या पुरुषों से कहीं ज्यादा, WHO रिपोर्ट में खुलासा, जानें कारण

ICC का जवाब

ICC ने दोनों मांगों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि न तो रेफरी बदले जाएंगे और न ही सूर्यकुमार यादव पर किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस जवाब के बाद PCB की स्थिति असहज हो गई।

ग्रुप-बी में भारत पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुका है। ओमान दोनों मैच हारकर बाहर हो गया है। अब पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाला मुकाबला तय करेगा कि कौन-सी टीम भारत के साथ अगले दौर में पहुंचेगी। पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो जैसा साबित हो सकता है।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *