रांची : रांची पुलिस ने छिनतई के आरोपियों पर ईनाम की घोषणा की है। इनका सुराग देने वाले को पुलिस 20 हजार रुपए देगी। बता दें कि रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर स्टेट बैंक काठीटांड के पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनतई की वारदात हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर दो संदिग्ध लोगों की पहचान की है।
गोपनीय रखा जाएगा सूचना देने वाले का नाम व पहचान
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन संदिग्ध लोगों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले को ₹20,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगी। इन मोबाइल नंबर पर करें संपर्क।
1) SSP Ranchi : 9431706136
2) SP Rural Ranchi: 9431706138
3) Dy SP(HQ II)Ranchi : 9431706142
4) Ins Cum OC Ratu : 9431706175

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



