Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्र सेविका समिति के महिला प्रशिक्षण शिविर का समापन, राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भूमिका पर जोर

जमशेदपुर। राष्ट्र सेविका समिति, जमशेदपुर विभाग द्वारा सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार पूर्वाह्न साढ़े दस बजे हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. शकुंतला पाठक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत की बौद्धिक प्रमुख जामवंती मिश्रा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। झारखंड प्रांत की सह कार्यवाहिका त्रिपुला दास और विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति भी मंच पर उपस्थित रहीं।

समारोह की मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल की प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने कहा, “राष्ट्र सेविका समिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ध्येय समान है। संघ जहां राष्ट्र के पुनर्निर्माण का कार्य करता है, वहीं समिति राष्ट्र निर्माताओं का निर्माण करती है।”

डॉ. शकुंतला पाठक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा, “महिलाएं सर्वशक्तिमान हैं। उनमें राष्ट्रीय भावना भरने जैसा महत्वपूर्ण कार्य समिति कर रही है, जो सराहनीय है। इसे और व्यापक बनाने की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम का शुभारंभ माता अष्टभुजा देवी और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण और ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि जामवंती मिश्रा ने समिति के इतिहास पर प्रकाश डाला, जबकि विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने समिति के वर्तमान कार्यों की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह ने किया।

इस अवसर पर डॉ. रागिनी भूषण, जामवंती मिश्रा और डॉ. शकुंतला पाठक को उनके राष्ट्र-जागरण, सांस्कृतिक उत्थान और संगठन में योगदान के लिए अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण प्राप्त बहनों ने योग-चाप, योगासन, दंड प्रहार और जूडो-कराटे के विभिन्न कौशल का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंचला सिन्हा, कंचन देवी, पुनिया देवी, रिंकू कुमारी, इंदु सिंह और विशालाक्षी शेषाद्रि सहित अन्य बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह में डॉ. कविता परमार, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. कृष्णा, वीणा वर्णवाल, माया वर्णवाल, अनीता प्रसाद, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र सिंह, भास्कर जोशी, अभय सामंत सहित शताधिक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles