https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

रक्षासूत्र काटने पर बवाल:Teacher apologized.

Home » रक्षासूत्र काटने पर बवाल:Teacher apologized.
रक्षासूत्र काटने पर बवाल:Teacher apologized.
जमशेदपुर।कदमा बाजार के पास स्थित डीबीएमएस हाईस्कूल में एक शिक्षिका द्वारा हिंदू छात्रों की कलाई से रक्षासूत्र (कलावा) जबरन काटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और सनातन उत्सव समिति ने बुधवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया।
छात्रों के अभिभावकों और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के बाद विहिप जमशेदपुर महानगर और सनातन उत्सव समिति के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी छात्रों को तिलक हटवाने के लिए कहा गया था। इस बार मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों संगठनों ने स्कूल प्रशासन से मिलकर विरोध दर्ज किया।
जांच के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुष्टि की कि शिक्षिका द्वारा रक्षासूत्र हटाया गया था। इसके बाद संबंधित शिक्षिका ने लिखित में माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कृत्य न दोहराने का आश्वासन दिया।

आंदोलन का नेतृत्व विहिप सिंहभूम विभाग के मंत्री अरुण सिंह और सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा हुईं तो व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। विहिप नेताओं ने कहा कि विद्यालय गुरुकुल परंपरा का प्रतीक है और इस पर आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!