Top 5 This Week

Related Posts

Tata Mumbai Marathon:साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने टाटा मुंबई मैराथन में किया शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: मुंबई में आयोजित 20वीं टाटा मुंबई मैराथन में साकची थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने 42.197 किलोमीटर की फुल मैराथन दौड़ को 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकंड में पूरा कर शानदार प्रदर्शन किया। शहर लौटने पर विभिन्न संस्थाओं ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। आनंद मिश्रा इससे पहले हॉफ मैराथन में हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार फुल मैराथन में भाग लिया और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।

टाटा मुंबई मैराथन 2025 को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस प्रतिष्ठित इवेंट में 50,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन में विभिन्न श्रेणियां जैसे फुल मैराथन, हॉफ मैराथन, 10 किलोमीटर दौड़, ड्रीम रन, सीनियर सिटीजन रन और चैम्पियन विथ डिसएबिलिटी रन आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

पुरुष वर्ग में इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 घंटे 11 मिनट 44 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। उनके साथी मेरहवी केसेटे ने 2 घंटे 11 मिनट 50 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि इथियोपिया के टेस्फये डेमेके 2 घंटे 11 मिनट 56 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय पुरुषों में अनीश थापा ने 2 घंटे 17 मिनट 23 सेकंड में दौड़ पूरी कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर मान सिंह रहे, जिन्होंने 2 घंटे 17 मिनट 37 सेकंड का समय लिया।

साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा का यह प्रदर्शन न केवल उनके शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का परिचायक है, बल्कि उनके प्रयासों ने जमशेदपुर का गौरव भी बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि ने स्थानीय समुदाय और पुलिस विभाग को प्रेरणा दी है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles