Top 5 This Week

Related Posts

वरिष्ठ पत्रकार सिद्धिनाथ दुबे ‘बाबा’ नहीं रहे — A wave of mourning in the world of journalism

आदित्यपुर। आदित्यपुर निवासी प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार और समाज के अभिभावक समान व्यक्तित्व सिद्धिनाथ दुबे ‘बाबा’ अब हमारे बीच नहीं रहे। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसका पता जीवन के अंतिम क्षणों में चला। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
सिद्धिनाथ दुबे बाबा पत्रकारिता जगत की एक सशक्त और सम्मानित आवाज़ थे। उन्होंने दशकों तक निष्पक्ष और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की। सामाजिक सरोकारों को लेकर उनकी चिंता और पत्रकारिता में उनकी ईमानदारी उन्हें एक अलग पहचान देती थी।
उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न पत्रकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
सिद्धिनाथ बाबा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार और निकटजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles