रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

ओवल टेस्ट में भारत की 6 रन से रोमांचक जीत, सिराज बने हीरो

5 अगस्त 2025
सिराज

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला गया आखिरी टेस्ट मुकाबला महज 6 रन से जीत लिया। इस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए और ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी, जबकि भारत को सिर्फ 4 विकेट लेने थे। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बचे हुए बल्लेबाजों को सिर्फ 28 रन पर समेट दिया। सिराज ने अकेले तीन विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।

हैदराबाद के सिराज को ओवैसी ने दी बधाई

हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले सिराज को AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “हमेशा जीतने वाले मोहम्मद सिराज! जैसा कि हम हैदराबादी में कहते हैं, ‘पूरा खोल दिए पाशा!’”

सिराज बने पूरी सीरीज के सबसे कामयाब गेंदबाज

मोहम्मद सिराज ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए और इस दौरान दो बार पारी में पांच विकेट भी झटके। उन्होंने कुल 185.3 ओवर गेंदबाजी की, जो बताता है कि उन्होंने सिर्फ विकेट ही नहीं लिए, बल्कि टीम के लिए लगातार दबाव भी बनाए रखा।

इंग्लैंड के जोश टंग 19 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। सिराज का प्रदर्शन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ बना रहा।

सीरीज बराबरी पर, लेकिन भारत का रहा दबदबा

हालांकि यह टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई, लेकिन भारतीय टीम ने अधिकतर मुकाबलों में दबदबा बनाए रखा। पहले टेस्ट में भारत ने पहले चार दिन तक मैच पर नियंत्रण रखा था, लेकिन अंतिम दिन हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स टेस्ट में भी भारत मजबूत स्थिति में था, लेकिन अंत में इंग्लैंड जीतने में कामयाब रहा।

ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत की दूसरी पारी में तीन भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़े, जिससे इंग्लैंड के हाथ खाली रह गए। आखिरी टेस्ट में सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को कड़ी शिकस्त दी।

Rahul Gandhi News: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *