उत्तराखंड- रविवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मंदिर जा रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों के मारे गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना गौरीकुंड और त्रियुगीनारायण के बीच हुई। अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का था और घटना के समय उसमें कुल छह लोग सवार थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के लिए बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, “रुद्रप्रयाग जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है।

बचाव दल
एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। ।” प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि खराब मौसम की वजह से यह दुखद दुर्घटना हुई।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



