लापता दो लड़कियों के गायब मामले में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने किया खुलासा 5 लोग हुए गिरफ्तार

रांची : रांची के हिंदपीड़ी से गायब दो लड़कियों को रांची पुलिस ने कर्नाटक से बरामद कर लिया है। रांची एसएसपी चंदन सिन्हा की तरफ से इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों बहनों में बड़ी बहन रहनुमा परवीन के प्रेमी के बहकावे में आकर दोनों लड़कियों ने अपहरण की झूठी कहानी में लड़के का साथ दिया। इस मामले में पांच लड़कों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें मो. इस्माईल (उम्र 24 वर्ष), जुनैद आलम (उम्र 20 वर्ष), मजहर आलम (उम्र 25 वर्ष), इमरान खान (उम्र 20 वर्ष), कासिद फिरोज (उम्र 25 वर्ष शामिल है)। एसएसपी ने बताया कि लड़कियों से अभी ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है क्योंकि वह शॉक में है। उनकी मानसिक स्थिति जैसे ही ठीक होती है उनसे विस्तार से बात की जाएगी।
बता दें कि 11 जनवरी को हिन्दपीड़ी की दो लड़कियां घर से आधार कार्ड सुधारने के लिये मंगल दावर कांटाटोली निकली थी। इसके बाद करीब 1:30 वजे लड़की के द्वारा अपने पिताजी को कॉल करके बताया गया कि कुछ लोग उनके साथ लूटपाट कर रहे हैं और इसके बाद उनका मोबाईल स्वीच ऑफ हो गया था। इस पर उसके परिवार वालों के द्वारा अपहरण की आपका जताते हुए हिन्दपीढ़ी थाना में कांड दर्ज कराया गया था।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



