रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

टी20 एशिया कप 2025: सूर्यकुमार यादव का चौंकाने वाला फैसला, ये दिग्गज खिलाड़ी बाहर

11 सितंबर 2025
टी20 एशिया कप 2025: सूर्यकुमार यादव का चौंकाने वाला फैसला

टी20 एशिया कप 2025: टी20 एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के बाद सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला जब कप्तान ने प्लेइंग इलेवन से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर कर दिया और केवल जसप्रीत बुमराह को ही स्पेशलिस्ट पेसर के तौर पर जगह दी।

अर्शदीप सिंह पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टी20 टीम के भरोसेमंद गेंदबाज बने हैं। डेथ ओवर्स में उनकी सटीक लाइन-लेंथ और किफायती गेंदबाजी ने भारत को कई बार जीत दिलाई है। इसके बावजूद उन्हें इस मैच में मौका नहीं दिया गया। खास बात यह है कि अर्शदीप अब तक 63 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 99 विकेट ले चुके हैं और 100 विकेट का आंकड़ा छूने से केवल एक कदम दूर हैं।

सूर्यकुमार यादव ने टीम बैलेंस को देखते हुए ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया है। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर्स गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा भी स्पिन विकल्प के रूप में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: झारखंड के गिरिडीह में डबल मर्डर, अस्पताल के अंदर दो लोगों की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

यूएई: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह

भारत का यह टीम कॉम्बिनेशन कितना सफल रहता है और अर्शदीप सिंह की कमी खलेगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *