राजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

रांची: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में हो गया। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारत सरकार ने 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।
झारखंड सरकार ने भी इस अवधि में राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। राजकीय शोक के दौरान राज्य के सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही, किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
झारखंड सरकार ने इस दौरान 28 दिसंबर 2024 को खोजाटोली, नामकुम में आयोजित राज्यस्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है। डॉ. मनमोहन सिंह के असामयिक निधन पर पूरा देश शोकाकुल है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!