Health Tips: बिहार में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पटना के बड़े अस्पतालों में रोजाना 25-30 मरीज हार्ट अटैक लेकर पहुंच रहे हैं, जिनमें 30-40 साल के युवा भी शामिल हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों का कहना है कि छोटी-छोटी आदतें बदलकर 80 प्रतिशत तक हार्ट अटैक का खतरा कम किया जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं वे 10 आसान उपाय जो पटना के विशेषज्ञ रोज अपने मरीजों को सिखाते हैं।
1. रोज 30 मिनट तेज चलें
कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं सुबह या शाम 30-40 मिनट तेज चलना सबसे सस्ता और असरदार इलाज है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है।”
2. नमक 5 ग्राम से कम रखें
दिन में एक चम्मच (5 ग्राम) से ज्यादा नमक न लें। लोग अचार, पापड़, चोखा और लिट्टी में ढेर सारा नमक डालते हैं – यही ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।
3. तेल बदलें, दिल बचाएं
सरसों या ग्राउंडनट तेल की जगह मल्टी-सोर्स तेल (सफोला, फॉर्च्यून विवा आदि) इस्तेमाल करें। ये ओमेगा-3 और 6 का बैलेंस रखते हैं। महीने में 500-600 ग्राम से ज्यादा तेल न खाएं।
4. सुबह खाली पेट 2 लहसुन की कली
कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं, लहसुन में एलिसिन होता है जो ब्लड को पतला रखता है और क्लॉट नहीं बनने देता।”
5. गुड़ की जगह 2 खजूर
मिठाई और चीनी छोड़ें। रोज 2-3 खजूर खाएं – इसमें पोटैशियम भरपूर है जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
6. हर घंटे 2 मिनट टहलें
ऑफिस में बैठे-बैठे काम करते हैं तो हर घंटे उठकर 100 कदम चलें। इससे आर्टरी में जमा फैट नहीं जमता।
7. रात 10 बजे तक सो जाएं
रात 10 से सुबह 6 बजे की नींद दिल के लिए सबसे अच्छी है। देर रात जागने से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है।
8. हफ्ते में एक दिन फलाहार
सोमवार या शुक्रवार को सिर्फ फल, दूध, मूंगफली लें। इससे लीवर और आर्टरी को आराम मिलता है।
9. तनाव कम करने का देसी तरीका
रोज 10 मिनट गहरी सांस (अनुलोम-विलोम) करें। पटना के डॉक्टर कहते हैं, “तनाव हार्ट अटैक का सबसे बड़ा ट्रिगर है।
10. हर 6 महीने में चेकअप जरूरी
40 साल से ऊपर हैं तो हर 6 महीने में BP, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ECG करवाएं। बिहार में 60 प्रतिशत लोग पहला अटैक आने के बाद ही जांच कराते हैं – तब तक देर हो चुकी होती है।



