https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Business

Price of 10 grams of gold has now crossed ₹1 lakh: सोने ने रचा इतिहास…

नई दिल्ली:सोने की कीमतें (Gold Rate) हर रोज रिकॉर्ड बना रही हैं. सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मचे हाहाकार और डॉलर इंडेक्स में आई गिरावट के बीच Gold ने फिर तगड़ी छलांग लगाई और मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही ये 1700 रुपये से ज्यादा की बढ़त के साथ 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकलकर नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. घरेलू मार्केट में भी सोने का भाव 98000 रुपये के आस-पास है. तो वहीं घरेलू मार्केट में सोने का भाव 1 लाख रुपये के पार निकल गया.
एमसीएक्स पर सोमवार को तेज बढ़त के बाद मंगलवार को भी सोने के दाम तेजी के साथ ओपन हुए. 5 जून की एक्सपायरी वाला गोल्ड 98551 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ओपन हुआ और खुलने के बाद एक झटके में उछलकर 99,178 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफ टाइम हाई पर जा पहुंचा. दो दिन में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर Gold Price 3,924 रुपये बढ़ गया है. बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को ये 95,254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Gold Rate 3,475 डॉलर प्रति औंस के हाई तक पहुंच गई है।
बीते छह कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में करीब 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है. बीते सप्ताह के पहले दिन सोमवार 14 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 93,252 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो कि 22 अप्रैल को 99,178 रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करे तो छह कारोबारी दिनों में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 5,926 रुपये महंगा हुआ है.
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!