https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crimeTrendingWestern States
Trending

वहाँ पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया

वहाँ पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया

Instagram love: गुजरात के कच्छ जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी की शुक्रवार रात उसके लिव-इन पार्टनर  ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

घटना

अरुणाबेन नटूभाई जादव, कच्छ के अंजार पुलिस स्टेशन में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के रूप में कार्यरत थीं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात, 25 वर्षीय अरुणाबेन और उसके साथी के बीच अंजार स्थित उनके घर पर कथित तौर पर झगड़ा हुआ, जिसमें उसने उसकी माँ के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। अंजार संभाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) मुकेश चौधरी ने कहा, “बहस इतनी बढ़ गई कि दिलीप ने गुस्से में अरुणाबेन का गला घोंट दिया।”

पुलिस का बयान

आरोपी, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में मणिपुर में तैनात है, लंबे समय से अरुणा के साथ संबंध में था। पुलिस ने बताया कि दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे।आरोपी दिलीप डांगचिया, अंजार पुलिस स्टेशन मैं जा कर जहाँ पीड़िता तैनात थी,अपना अपराध कबूल कर लिया। “वे 2021 से इंस्टाग्राम के ज़रिए एक-दूसरे के संपर्क में थे और तब से साथ रह रहे हैं।

पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!