https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Business

रांची में 13 लाख की लूट मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, कार्रवाई की मांग

रांची: पंडरा, कृषि बाजार के निकट, व्यवसायी से करीब 13 लाख की लूट करने और एवं गोली मारे जाने की घटना पर फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के सदस्यों ने संज्ञान ले कर व्यवसायी नीरज गुप्ता से मुलाकात कर मामले का जायजा लिया।

इसी दौरान व्यापार संगठन के सदस्य घायल सुमित गुप्ता के भाई विनीत गुप्ता से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। घटना पर फेडरेशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, एसएसपी और पंडरा ओपी थाना प्रभारी को ज्ञापन दे कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ऐसे घटना से व्यवसायियों में काफी रोष है।

मौके पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रेणुका तिवारी, विनोद जैन बेगवानी, हरीश नागपाल, राकेश गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुटियार, शाहिद आलम सहित अन्य सदस्यगण सम्मिलित थे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!