https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
EducationTrending
Trending

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली 2 नई वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

असिस्टेंट टाउन प्लानर में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 3 पद, आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2025।

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए दो नई भर्तियां निकाली हैं। UPPSC वैकेंसी 2025 में पहली भर्ती असिस्टेंट टाउन प्लानर के लिए है, UPPSC भर्ती 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 3 दिसंबर तक चलेगी। ये नौकरियां इंजीनियरिंग और प्लानिंग से जुड़ी हैं। योग्य उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। UPPSC में आयु सीमा 21 से 40 साल है। सिलेक्शन प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा से होगा।

UPPSC असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती: 8 पदUPPSC Recruitment 2025

UPPSC Recruitment 2025UPPSC असिस्टेंट टाउन प्लानर वैकेंसी में कुल 8 पद हैं। इनमें OBC के लिए 4 और SC के लिए 4 पद आरक्षित हैं। UPPSC स्पेशल सिलेक्शन भर्ती के लिए योग्यता है – अर्बन एंड रूरल प्लानिंग में डिग्री या पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा। साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानर्स (इंडिया), अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स या लंदन के इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स में मेंबरशिप। समकक्ष डिग्री भी चलेगी।

आवेदन 3 अक्टूबर से 3 दिसंबर 2025 तक। फॉर्म सुधार और फीस जमा 10 दिसंबर तक। UPPSC आवेदन फीस – जनरल/OBC/EWS: 125 रुपये, SC/ST: 65 रुपये, दिव्यांग: 25 रुपये, एक्स-सर्विसमैन: 65 रुपये। सिलेक्शन प्रीलिम्स और मेन्स से। वेतनमान विस्तार से नोटिफिकेशन में देखें।

रिसर्च असिस्टेंट इंजीनियरिंग भर्ती: 3 पद, इंजीनियरों के लिए मौका

UPPSC रिसर्च असिस्टेंट वैकेंसी में कुल 3 पद हैं। इनमें 2 अनरिजर्व्ड (जनरल) और 1 OBC के लिए। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एग्रीकल्चरल, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर में डिग्री होनी चाहिए। B.Tech/B.E. के साथ AMIE डिग्री भी चलेगी। प्राथमिकता टेरिटोरियल आर्मी में 2 साल सेवा या NCC ‘B’ सर्टिफिकेट वालों को।

आवेदन तारीखें 3 अक्टूबर से 3 दिसंबर 2025। फॉर्म सुधार 10 दिसंबर तक। फीस – जनरल/OBC/EWS: 225 रुपये, SC/ST/एक्स-सर्विसमैन: 105 रुपये। सिलेक्शन परीक्षा से। UPPSC इंजीनियरिंग भर्ती में रिसर्च वर्क पर फोकस है। आयु छूट आरक्षण नियमों के अनुसार।

आवेदन कैसे करें? UPPSC वैकेंसी के लिए जरूरी टिप्स

UPPSC ऑनलाइन आवेदन uppsc.up.nic.in पर करें। फोटो, साइन, कर फीस ऑनलाइन जमा। गलती सुधार का मौका मिलेगा। आयोग ने चेतावनी दी कि योग्यता न होने पर आवेदन रद्द हो सकता है। UPPSC भर्ती 2025 आवेदन में जाति प्रमाण पत्र फॉर्मेट चेक करें। परीक्षा स्कीम और सिलेबस नोटिफिकेशन में है। युवा भाई-बहन, ये मौके हाथ से न जाने दें। सरकारी नौकरी पाने का अच्छा चांस है।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!