रांची में प्रकाश पर्व पर 11 एवं 12 जनवरी को सजाया जाएगा विशेष दीवान

रांची : दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा 24 दिसंबर से प्रभात फेरियों की शुरुआत होगी. सत्संग सभा द्वारा 24 दिसंबर से रोजाना सुबह 5:45 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी.यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहब से रोजाना आरंभ होकर कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों का भ्रमण कर वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समाप्त होगी.प्रभात फेरी का समापन 31 दिसंबर को होगा.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि नव वर्ष के आगमन की खुशी में 1 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा, इस दीवान में दरबार साहिब के भाई कमलजीत सिंह जी एवं भाई मान सिंह जी विशेष रुप से शिरकत करेंगे.
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व 6 जनवरी को मनाया जाएगा, इस उपलक्ष में रात 8:00 बजे से 1.00 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा तथा रात 12:00 बजे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में 4 जनवरी को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग होगा.पटना साहब में प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए गुरु नानक सत्संग सभा के 240 श्रद्धालुओं का जत्था तीन एवं चार जनवरी को हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस द्वारा पटना साहिब के लिए रवाना होगा और प्रकाश पर्व के सभी आयोजनो में शामिल होने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था 8 जनवरी को वापस रांची पहुंचेगा. श्रद्धालुओं के जत्थे के रांची वापस पहुंचने के बाद 11 एवं 12 जनवरी को सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें 11 जनवरी,शनिवार को सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक तथा रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक एवं 12 जनवरी,रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा. इन सभी दीवानों में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंच रहे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई गुरमन प्रीत सिंह जी,दिल्ली वाले शबद गायन कर राची की साध संगत को निहाल करेंगे. सभी दीवानों की समाप्ति के उपरांत सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा.

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



