Politics
Guru Gomke and language: संस्कृति और साहित्य से समाज को गौरवान्वित कराया: जोबा माझी

- आदिवासी मित्र मंडल में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर संथाली ड्रामा का हुआ आयोजन
चक्रधरपुर: पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में खेरवार गांवता पोटका के तत्वावधान में ओल लिपि के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संथाली ड्रामा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सांसद ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा जब तक अपनी भाषा, लिपि, परंपरा, संस्कृति रहेगा तब तक हमारी पहचान और अस्तित्व बना रहेगा। आदिवासी परंपरा और भाषा संस्कृति, साहित्य अपने आप को हमें गर्व महसूस कराते हैं। यह देन पंडित रघुनाथ मुर्मू की है।




