https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Politics

Congress’s Save the Constitution rally today: मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

रांची : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 6 मई यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। इस रैली के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होंगे। उनके साथ महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एआईसीसी महासचिव व जम्मू-कश्मीर प्रभारी नासिर हुसैन भी मौजूद रहेंगे। ये सभी नेता सुबह 11:45 बजे तक रांची पहुंच जाएंगे।
कांग्रेस ने पूरी की तैयारियां
रैली को लेकर झारखंड कांग्रेस ने कमर कस ली है। प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए जन आंदोलन है। उनका कहना है कि झारखंड से पूरे देश को यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस संविधान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।
रैली के बाद होंगी अहम बैठकें
रांची पहुंचने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता पुराना विधानसभा मैदान में तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे होटल बीएनआर चाणक्य में एक अहम बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और प्रभारी भी शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित करेगी, जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहेंगे।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!