डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा पूरी करने के बाद चीन के तियानजिन पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय समुदाय के लोग और स्थानीय चीनी नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कई लोगों से मिलकर बातचीत भी की।...
