Top 5 This Week

Related Posts

भारत-पाकिस्तान मैच पर राजनीति गरमाई, उद्धव ठाकरे बोले जय शाह को भी देशद्रोही कहेंगे…

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रविवार शाम खेला जाएगा। लेकिन इस हाईवोल्टेज मैच से पहले भारत की राजनीति में विवाद गहराता जा रहा है। विपक्षी दलों ने मैच का बहिष्कार करने की मांग की है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी।

उद्धव ठाकरे का तीखा हमला

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने के बजाय भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध करते। उन्होंने ऐलान किया कि रविवार सुबह 11 बजे महिलाएं एकत्र होकर सिंदूर की पुड़िया बड़े डिब्बे में भरकर भेजेंगी, ताकि प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश दिया जा सके कि अभी भी समय है और मैच का बहिष्कार किया जा सकता है।
ठाकरे ने सवाल उठाया—”क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को भी देशद्रोही कहेंगे, जैसे कुछ अंधभक्तों ने खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को कहा था?”

ठाकरे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों का खून अभी सूखा नहीं है और घाव अब तक भरे नहीं हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक युद्ध की योजना बनी थी, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था। रक्षा मंत्री ने तब कहा था कि यह ऑपरेशन जारी है। ठाकरे ने तंज कसा कि जब पाकिस्तान बार-बार हमले करता है, तो ऐसे देश के साथ क्रिकेट खेलना दोहरा रवैया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा कदम: चीन पर 100% तक टैरिफ की मांग, नाटो देशों से रूस का तेल खरीदना बंद करने की अपील

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट पर सवाल

ठाकरे ने कहा, “जिस पाकिस्तान से हमने युद्ध का ऐलान किया था, उसी के साथ आज मैच खेला जा रहा है।” उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने युद्ध को रोका था। वहीं, नीरज चोपड़ा के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि “जब चोपड़ा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को आमंत्रित किया तो उन्हें देशद्रोही कहा गया। अब वही लोग पाकिस्तान के साथ मैच पर खामोश क्यों हैं?”

ठाकरे ने सवाल उठाया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर में सांसद भेजकर यह प्रचार किया था कि पाकिस्तान आतंकवाद फैला रहा है। अब भारत-पाकिस्तान मैच पर उनका क्या रुख है? क्या यह देशभक्ति है या धंधा? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह अब युद्ध के रुकने का ऐलान करने जा रहे हैं।

बाल ठाकरे और जावेद मियांदाद का जिक्र

ठाकरे ने इस मौके पर अपने पिता बाल ठाकरे और पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद की मुंबई में हुई पुरानी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “मेरे पिता ने मियांदाद से साफ कहा था कि जब तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद बंद नहीं करता, तब तक कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला जाएगा।” उद्धव ने मौजूदा हालात में भारत-पाकिस्तान मैच को देशभक्ति का मजाक बताया।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles