Top 5 This Week

Related Posts

कर्नाटक: दावणगेरे में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर हिंसा, आठ गिरफ्तार – अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर विवाद के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया। दंगे और पथराव की घटनाओं के बाद पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं।

कैसे भड़की हिंसा?

यह घटना 24 सितंबर को कार्ल मार्क्स नगर इलाके में हुई। अचानक एक बैनर पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे होने पर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए और हिंसा भड़क गई। आरोप है कि इस दौरान हिंदुओं के घरों पर पथराव किया गया।

  • इस सिलसिले में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।

  • करीब 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

  • दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दावणगेरे की एसपी उमा प्रशांत ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें: धौला कुआं BMW हादसा: ड्राइवर गगनप्रीत को जमानत, कोर्ट ने एंबुलेंस की लापरवाही पर जताई नाराजगी

फिलहाल इलाके में तनाव बरकरार है। हालात बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

स्थानीय लोगों ने विवादित ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टरों के जवाब में ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर लगा दिए। इससे दोनों पक्षों के बीच माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles