रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

महिला ने घर में फंदे से लटककर की आत्महत्या, बोकारो पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

21 जनवरी 2025

बोकारो : बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में सोमवार को 35 वर्षीया महिला गुड़िया देवी ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतका की बेटी मेघा कुमारी ने तुपकाडीह के एक युवक पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. किशोर कुमार को आरापी बनाया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

घटना के वक्त मृतका घर में अकेली थी. पति नागेन नायक रांची में काम करता है. बेटी मेघा कुमारी कुर्मीडीह की एक दुकान में काम करती है. बेटा सागर ननिहाल में रहता है. घटना की सूचना पर मृतका के पति और पुत्र कुर्मीडीह पहुंचे. मृतका की बेटी मेघा कुमारी ने बताया कि किशोर कुमार नाम के युवक ने फोन कर उसे बताया कि घर जाकर देखो, तुम्हारी मां क्या कर रही है? मेघा भागती हुई घर पहुंची. बाउंड्री का दरवाजा अंदर से बंद था. दीवार फांद कर अंदर गयी. कमरे का दरवाजा खुला था. उसकी मां फंदे से झूल रही थी. आसपास के लोगों की मदद से शव को उतारा गया.

बालीडीह इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला लग रहा है. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *