रांची-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नामकुम के आर्मी ग्राउंड (खोजा टोली) में छह जनवरी को होनेवाले राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि तीन से चार लाख की संख्या में पहुंचनेवाली महिला लाभुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. उनके लिए आवश्यक सुविधाएं समय से बहाल कर ली जाएं.
रांची डीसी ने राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम संचालन, कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं जैसे-अतिथियों से संबंधित व्यवस्था, लाभुकों के खाने, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पार्किंग, बस एवं वाहनों के लिए रूट मार्किंग, अग्निश्मन, मेडिकल टीम, साइनेज, एम्बुलेंस, हर सेक्टर में पेयजल की व्यवस्था से जुड़े कार्य समय से पूरा करें.
दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जा रही है, जो सभी विधि व्यवस्था को संभालेंगे. कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न ना हो, इसके लिए QRT तैनात रहेगी, जो पूरी तरह ट्रैफिक को सुगम बना कर रखने की जिम्मेदारी निभाएंगी. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने भी दिशा-निर्देश दिए.
मौके पर डीआईजी सह रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



