रांची। पटना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए गुरु नानक सत्संग सभा के 130 श्रद्धालुओं का जत्था तीन जनवरी को एवं 150 श्रद्धालुओं का जत्था चार जनवरी को हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस द्वारा पटना साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में शामिल होने पटना के लिए रवाना होगा. इसके अलावा चार एवं पांच जनवरी को वंदे भारत ट्रेन एवं बस के द्वारा अलग-अलग जत्थों में 70 श्रद्धालुओं का जत्था पटना साहिब के लिए रांची से प्रस्थान करेगा. प्रकाश पर्व के सभी आयोजनों में शामिल होने के बाद सभी श्रद्धालुओं का जत्था 8 जनवरी को वापस रांची पहुंचेगा.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्रद्धालुओं के जत्थे के रांची वापस पहुंचने के बाद 11 एवं 12 जनवरी को सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें 11 जनवरी,शनिवार को सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक तथा रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक एवं 12 जनवरी,रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा. इन सभी दीवानों में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंच रहे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई गुरमन प्रीत सिंह जी,दिल्ली वाले शबद गायन कर राची की साध संगत को निहाल करेंगे. सभी दीवानों की समाप्ति के उपरांत सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा.
गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में 6 जनवरी, सोमवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा, इस उपलक्ष में रात 8:00 बजे से 1.00 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा तथा रात 12:00 बजे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में 4 जनवरी से रखे जा रहे श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग होगा.मौके पर सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दूध एवं मिष्ठान्न प्रसाद की सेवा की जाएगी.

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



