मंगलवार, 3 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

शहर के बाल कलाकारों ने लहराया परचम

13 दिसंबर 2024

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, नुक्कड़ नाटक का प्रथम पुरस्कार सहित कुल छः पुरस्कार जीती “अखरा कोल्हान” टीम

जमशेदपुर: जमशेदपुर में जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बाल नाट्य, वाद्य यंत्र, नृत्य, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता में शहर चाईबासा की नाट्य दल अखरा कोल्हान ने शिरकत करते हुए छः पुरस्कार अर्जित कर शहर का नाम रोशन किया। विदित हो कि आयोजन समिति अपनी 25वीं रजत जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन की थी जिसमें चाईबासा की नाट्य दल अखरा कोल्हान ने प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित एवं प्रकाश कुमार गुप्ता/उषा मिश्रा द्वारा लिखित नाटक “मैं हूं नाटक साहब” का सफल मंचन किया। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रागिनी लकड़ा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्रकाश कुमार गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार प्रकाश कुमार गुप्ता/बुधराम कोया, सर्वश्रेष्ठ आलेख का पुरस्कार प्रकाश कुमार गुप्ता/उषा मिश्रा को संयुक्त रूप से दिया गया। प्रतियोगिता में रंग जुलूस का आयोजन किया गया था, जिसमें नुक्कड़ नाटक की भी प्रतियोगिता हुई थी।

इस प्रतियोगिता में अखरा कोल्हान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अन्य आयोजन में रंगोली की प्रतियोगिता हुई थी जिसमें रागिनी लकड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को लेकर अखरा कोल्हान की निदेशक उषा मिश्रा ने कहा कि उक्त आयोजन में हमारी टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है, और पुरस्कार अर्जित की है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में हमारे आदिवासी उरांव समाज के बच्चे बच्चियों ने भाग लिया, जो कि पहली बार इस तरह के प्रतियोगिता में भाग लिया है, और अपनी लगन मेहनत का परिचय दिया है। मैं सभी कलाकार के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। उन्होंने आयोजन कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम जहां आज मंच की स्थिति दयनीय है, वही यह संस्था के द्वारा 25वीं रजत जयंती मनाई जा रही है, और छोटे-छोटे बच्चों को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन कर नाटक का भविष्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दे रही है।

मैं विशेष रूप से ए बाबू राव को धन्यवाद देती हूं कि आज के इस परिवेश में इस तरह का आयोजन कर हम कलाकारों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। कल देर शाम बरकंदाज टोली में समाजसेवी विक्रम लकड़ा की उपस्थिति में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को मेडल, प्रमाण पत्र और अर्जित पुरस्कार का वितरण किया गया। मौके पर विक्रम लकड़ा ने कहा कि मुझे बहुत ही प्रसन्नता हो रही है कि हमारे छोटे शहर से और हमारे आदिवासी समाज से जुड़े बच्चे बच्चियों ने इस तरह का कार्य कर रही है, सचमुच प्रशासनीय है। मैं विशेष रूप से उषा मिश्रा और प्रकाश कुमार गुप्ता को धन्यवाद देता हूं कि हमारे समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, और हर संभव मदद देने का आश्वासन करता हूं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों में मुख्य रूप से प्रकाश कुमार गुप्ता, शिवलाल शर्मा, उषा मिश्रा, बुधराम कोया के अलावे बाल नाट्य प्रतियोगिता में अभिषेक मिश्रा, रागिनी लकड़ा, नेहा कुमारी, रोहन कुमार, सोनी तिर्की, गणेश तिर्की, करण तिर्की सहित कुल 11 कलाकारों ने भाग लिया।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *