Top 5 This Week

Related Posts

रांची में कुरमी विकास मोर्चा की बैठक, सभी कमेटी भंग

रांची: टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा की आवश्यक बैठक होटल गंगा आश्रम रांची में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शीतल ओहदार के अध्यक्षता में रखी गयी. इस बैठक में मोर्चा के द्वारा अब तक का आंदोलन से समाज को होने वाले लाभ-हानि पर गहन चर्चा की गयी तथा मोर्चा की सभी कमेटी को सर्वसम्मति से कोर कमेटी द्वारा भंग किया गया। जिसका प्रभाव मोर्चा के सभी इकाई, केंद्रीय कमेटी,जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी में भी लागू होगा मोर्चा के सभी इकाई को भंग करने के बाद नये कमेटी का गठन करने हेतु प्रभारी की नियुक्ति किये गए जिसमें सर्वसम्मति से रचिया महतो,थानेश्वर महतो, सपन कुमार महतो, राजू महतो, अशोक महतो,मुरलीधर महतो, शशि रंजन महतो, अघनुराम महतो,ललित मोहन महतो, रामचन्द्र महतो,सोनालाल महतो को जिम्मेवारी सौंपी गई। नियुक्त प्रभारी गण एक माह के अंदर महाधिवेशन बुलाकर टोटेमिक कुरमी/कुडमी विकास मोर्चा का पुनर्गठन करेंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार , कार्यकारी अध्यक्ष रचिया महतो, केंद्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा थानेश्वर महतो, क्षेत्र मोहन महतो केंद्रीय प्रवक्ता, दानी सिंह महतो, रामचंद्र महतो केंद्रीय महासचिव, मालेश्वर महतो केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रदीप महतो केंद्रीय उपाध्यक्ष, लबुलाल महतो, जितेंद्र प्रसाद महतो,काशीनाथ महतो ,ताराचंद महतो ,सर्वेश्वर महतो, ललित मोहन महतो , सेवकी महतो , झबुलाल महतो, शशि रंजन महतो ,हेमंलाल महतो, अनुप कुमार महतो,रघुनाथ महतो ,संदीप महतो ,अनिल महतो, रावंती देवी,रबिता देवी,आदि दर्जनो लोग शामिल हुए।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles