गुवा।स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, गुवा ओर माइंस की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (माइंस) कमल भास्कर के मार्गदर्शन और उप महाप्रबंधक (सीएसआर) अनिल कुमार तथा सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम की देखरेख में सीएसआर योजना के अंतर्गत बड़ा जामकुंडिया, छोटा जामकुंडिया, तितलीघाट एवं बाईहातु गांव में 70-70 ब्लैंकेट वृद्ध एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से निरंतर कंबल वितरण किया जा रहा है। सेल गुवा प्रबंधन ने गुवा खदान के आसपास स्थित 18 सीएसआर गांवों में कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की है। इससे पहले घाटकुड़ी, गंगदा एवं लिपुंगा, जोजोगुटु और राजाबेड़ा, रोवाम, दुईया व लेम्ब्रे गांव के ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किए ।

जोजोगुटु और छोटानागरा गांवों की महिला टीमों के बीच मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम ने कहा कि सेल गुवा प्रबंधन सीएसआर के तहत सारंडा क्षेत्र के 18 गांवों में निरंतर विकास योजनाएं चला रही है, जिसमें कंबल वितरण, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं आदि शामिल हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व मुंडा उपस्थित थे।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



