रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Jharkhand News: झारखंड में साधु-संन्यासी भी सुरक्षित नहीं हैं महोदय-नवीन जायसवाल

7 मार्च 2025

चान्हों की घटना नवीन जायसवाल ने सदन में उठाया

रांची : झारखंड में साधु-संन्यासी भी सुरक्षित नहीं हैं अध्यक्ष महोदय। चान्हो के आश्रम में घुसकर साधु की हत्या कर दी जाती है। यह हत्या लूट के लिए नहीं की गई है अध्यक्ष महोदय। बल्कि इसके पीछे का कारण कुछ और है। क्योंकि आश्रम में बहुत धन-संपति नहीं होती है।’ हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने सूचना के माध्यम से शुक्रवार को सदन में चान्हों में घटी घटना को उठाते हुए उक्त बात कहीं। उन्होंने इस मामले में संसदीय कार्य मंत्री का जवाब मांगा।

कठोर कारवाई करेंगे – संसदीय कार्य मंत्री

नवीन जायसवाल की सूचना पर जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन को बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है दो आरोपी अभी फ़रार हैं। मंत्री ने कहा कि इस मामले में जो कोई भी किसी भी मानसिकता से शामिल होगा उस पर कठोर कारवाई होगी।

चान्हों के आश्रम में साधु सहित दो लोगों की हुई है हत्या

आपको बता दें कि रांची के चान्हों थाना क्षेत्र में एक आश्रम में घुसकर अपराधियों ने साधु सहित दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। एक साधु की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी तो एक मौत इलाज के दौरान हुई।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Manpreet Singh, News Media Kiran

Manpreet Singh

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *