रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Big action by CBI in Ranchi: डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला करीब 80 लाख कैश,इंजीनियर से सीबीआई चार दिनों तक पूछताछ करेगी

21 मार्च 2025
रांची : राजधानी रांची में सीबीआई ने इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग (आईडीएसई) के राँची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से 79.9 लाख रुपये नकद बरामद किए। वहीं 50 लाख से अधिक के जेवरात, शेयर बाजार में करोड़ों के निवेश के साथ साथ संपत्तियों में निवेश की जानकारी मिली है। साहिल को सीबीआई ने पेमेंट के बदले घूस लेने के आरोप में बुधवार की देर शाम रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
इधर, सीबीआई ने गुरुवार को साहिल रातूसरिया को राँची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। पेशी के बाद सीबीआई ने चार दिनों की रिमांड की मांग अदालत से की। जिसे मंजूरी दी गई। कोर्ट में पेशी के बाद साहिल रातूसरिया को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजा दिया। आज शुक्रवार से लगातार चार दिनों तक सीबीआई पूछताछ करेगी। बता दें कि बुधवार को सीबीआई एसीबी की राँची शाखा ने साहिल को एक ठेकेदार से घूस लेने के दौरान 40,500 रुपये के साथ रंगेहाथ पकड़ा था। अब उसके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
सीबीआई को शिकायत मिली थी कि आर्मी के आधारभूत संरचना निर्माण के 27 लाख का भुगतान एक कंपनी को किया जाना था, जिसके एवज में पहले गैरिसन इंजीनियर ने 2 प्रतिशत की घूस के तौर पर 54 हजार की मांग की थी। इस मामले पर ऐक्शन लेते हुए सीबीआई ने गुरुवार को रांची स्थित आवास पर छापा मारा और भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। सीबीआई ने कैश के साथ ही भारी मात्रा में गहने भी बरामद किए हैं। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार, साहिल के पास करोड़ों रुपयों के शेयर हैं, जो शेयर मार्केट में निवेश किए गए हैं। बता दें कि साहिल को गिरफ्तार करने के बाद चार दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया था।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *