गुरुवार, 12 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

JSSC paper leak and delay in exam calendar? जेएसएससी पेपर लीक और परीक्षा कैलेंडर में देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की मांग

26 मार्च 2025
जमशेदपुर। झारखंड में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने परीक्षा कैलेंडर जारी करने का वादा किया था, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस देरी से परीक्षार्थियों में असमंजस और शंका बढ़ती जा रही है।
मंगलवार को झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर परीक्षा कैलेंडर जारी करने में इतनी देर क्यों हो रही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।
इसके साथ ही, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) और पुनर्परीक्षा में बार-बार सामने आ रहे प्रश्नपत्र लीक के मामलों पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार इन अनियमितताओं को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिससे लाखों परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विधायक पूर्णिमा साहू ने जेएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच से ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।
उन्होंने सरकार पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से परीक्षा कैलेंडर जल्द जारी करने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *