Top 5 This Week

Related Posts

Crime news-admitted in TMH:चांडिल में भूतनाथ होटल के पास युवक पर अंधाधुंध फायरिंग

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह काली मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मानगो दाइगुडू निवासी विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब विकास सिंह स्थानीय भूतनाथ होटल में भोजन करने गया था।

रात करीब 9 बजे बाइक सवार आठ अज्ञात युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां विकास के हाथ और पैर में लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह टीएमएच में भर्ती है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में भय का वातावरण देखा जा रहा है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बहाल किया जाएगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles