रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Naxalite conspiracy foiled in Saranda forest:सुरक्षा बलों ने बरामद किया आईईडी बम

24 अप्रैल 2025
  • सारंडा जंगल में नक्सली साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किया आईईडी बम
चाईबासा।नक्सल प्रभावित कोल्हान क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मेरालगड़ा और हाथीबुरू के आस-पास के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी बम को बरामद किया और उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर 23 अप्रैल से चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की विभिन्न यूनिटों के संयुक्त अभियान दल ने वन क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
अभियान के दौरान 1.5 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बम बरामद हुआ, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छिपा कर रखा था। बम निरोधक दस्ते की मदद से इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। यह कार्रवाई नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल करने में अहम साबित हुई है।
पुलिस ने बताया कि पूरे क्षेत्र में अभियान अभी भी जारी है और नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए तलाशी अभियान को और तेज किया गया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *